lodge में पति पत्नि ने लगाई फांसी, बच्चों को जहर देकर मारा, जांच में जुटी पुलिस
5/6/2022 6:05:54 PM
कांकेर: एक लॉज में एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक घटना कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित बस्तर लॉज की है। यहां रायपुर निवासी जितेंद्र देवांगन अपनी पत्नी सविता और दो बच्चों गुनगुन और टुकटुक के साथ आये थे। देर रात लॉज के मैनेजर ने उनकी लाश देखी। जितेंद्र और उसकी पत्नी सविता की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जबकि दो नाबालिग बच्चों के शव बेड पर पड़ा थे। घटना की जानकारी लगते ही एसपी शलभ सिन्हा समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस अब इस मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश देख हर कोई स्तब्ध रह गया।
बाइक से कांकेर पहुंचा था परिवार
एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि यह परिवार कल शाम करीब साढे छ पर मोटरसाइकिल से कांकेर पहुंचा था। कल रात खाना खाने के बाद से यह परिवार कमरे से बाहर नहीं निकला। दोपहर में लॉज की ओर से दरवाजा खटखटाने पर जवाब नहीं आया। तब लॉज स्टाफ ने साेचा कि साे रहे होंगे। लेकिन जब शाम तक भी काेई हलचल नहीं हुई तो फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि दंपत्ति ने फांसी लगा ली है। मृतक जितेंद्र देवांगन को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि वह डेयरी का व्यवसाय करता था, खुदकुशी का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
बच्चों को जहर देने की आंशाका
पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस को आशंका है कि बच्चों को पहले जहर देकर मारा गया होगा। उनके मुंह नाक से झाग निकल रहा था।