संदिग्ध परिस्थिति में ग्राम चौकीदार और उसकी पत्नी का मिला शव, हत्या के शक में जांच में जुटी पुलिस...

Friday, May 31, 2024-12:28 PM (IST)

सीहोर। (अमित शर्मा): मध्य प्रदेश के सीहोर में रेहटी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम ओड़िया में गुरुवार को बुजुर्ग दंपत्ति के शव संदिग्ध परिस्थिति में उनकी झोपड़ी में मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के गले में कपड़े का फंदा जैसा दिख रहा है, और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मामला दर्ज कर अभी मामले की जांच शुरू कर दी है। रेहटी तहसील के ग्राम ओड़िया की यह घटना है। बुजुर्ग दंपति के गले में फंदे के निशान दिख रहे हैं।

PunjabKesari
 मृतक का नाम अनोखेलाल है और वह गांव का चौकीदार था। उसकी पत्नी का नाम कमलाबाई है दोनों गांव के बाहर बनी झोपड़ी में रहते थे। वहीं इस मामले पर रेहटी थाना पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News