विवाद के चलते खेत के बीच दफनाया शव, शिकायत लेकर थाने पहुंचा खेत का मालिक, FIR

12/2/2022 7:53:54 PM

कवर्धा(आदित्य श्रीवास्तव) : जिले के पंडरिया थाना अंतर्गत ग्राम दलपुरुवा से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां परिवारिक विवाद के चलते घर वालों ने अपने परिजन के शव को बीच रास्ते में दफन कर दिया। मामले में पीड़ित व्यक्ति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी देकर शव रास्ते मे दफन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, शिकायतकर्ता भूपेंद्र धृतलहरे के चाचा सिद्धराम का बीते 23 नवंबर को देहावसान हो गया था, जिसके बाद परिवार के ही सदस्य दसरू, चिंताराम और संतोष ने पीड़ित भूपेंद्र धृतलहरे के खेत जाने वाले रास्ते में ही शव को दफन कर दिया।
आपसी रंजिश के चलते भूपेंद्र के रिश्तेदारों ने सड़क के बीचों-बीच सिद्धराम के शव को दफन कर दिया गया। भूपेंद्र का आरोप है कि शव को दफन करते देख जब इसका विरोध किया तो दूसरे गुट के लोगों ने भूपेंद्र और उसके परिजनों की लात घुसे से जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित भूपेंद्र जैसे तैसे अपनी जान बचाकर वहां से पंडरिया थाना पहुंचा। भूपेंद्र ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। खेत के रास्ते में शव को दफन करने के बाद पीड़ित परिवारों का कोई भी सदस्य खेत नहीं जा पा रहा है। वहीं दबंग भूपेंद्र को गांव में घुसने नहीं दे रहे हैं। पीड़ित कई दिनों से दूसरे गांव अपने ससुराल में रात बिता रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने तत्काल पंडरिया पुलिस को मामले की जांच करने का आदेश दिया है, साथ ही दूसरे पक्ष के लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, वहीं बीच सड़क में शव को दफन करने पर अलग मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

meena

This news is Content Writer meena