होली के एक दिन बाद सनसनीखेज मर्डर, अकेली रहने वाली बुजुर्ग की घर में खून से लथपथ मिली लाश

3/20/2022 12:23:15 PM

सतना(फिरोज बागी): सतना में होली पर्व के ठीक 1 दिन बाद घर में अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सतना जिले के कोठी थाना अंतर्गत ग्राम मौहारी का है जहां रविवार सुबह घर के बाहर आंगन में एक वृद्ध महिला की खून से लथपथ लाश मिली। महिला की हत्या की खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। वहीं मौके पर पहुंची कोठी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

PunjabKesari

वृद्ध महिला की पहचान सुंदरिया रजक उम्र 90 वर्ष के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वृद्ध महिला घर में अकेली रहती थी। वृद्ध महिला की हत्या किसने और क्यों की यह अब तक अनसुलझी पहेली बना हुआ है। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस के अनुसार वृद्ध महिला की लाश आंगन में पड़ी हुई थी जबकि पास में ही खून के छींटे पड़े हुए हैं। घटनास्थल को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई है लेकिन हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। जांच में जुटी पुलिस द्वारा डॉग स्क्वायड को बुलाकर हत्या का सुराग तलाशने की कोशिश की जा रही है। वही होली पर्व के मौके पर हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड से मौहारी गांव के लोग डरे हुए हैं। अब देखना यह होगा कि आखिर पुलिस कब तक हत्यारों का पता लगा पाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News