नाबालिग किशोरी का पेड़ पर लटका मिला शव, फरार प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस

6/19/2022 6:25:39 PM

गुना (मिस्बाह नूर): गुना के बजरंगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मौत के पीछे प्रेम प्रसंग के साथ-साथ रिश्तों की अनैतिकता भी नजर आ रही है। परिजनों की मानें तो किशोरी का प्रेम प्रसंग उसकी बुआ के लड़के के साथ चल रहा था। निर्भयगढ़ में रहने वाले भिलाला समाज की किशोरी पिछले 4 दिनों से लापता थी। नाबालिग किशोरी के पिता को संदेह था उनकी बेटी बहनोई के लड़के के साथ भाग गई है। जिससे उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पेड़ पर लटका मिला युवती का शव

इससे पहले परिजनों ने दोनों को समझाएं दी थी और लगा था कि मामला शांत हो गया है। लेकिन अचानक दोनों घर से गायब हो गए। रविवार को सूचना मिली थी नाबालिग का शव गांव से ही कुछ दूरी पर जंगल में एक पेड़ पर लटका है। पुलिस ने शव बरामद किया और गुना जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

फरार प्रेमी की तलाश में पुलिस

परिजनों का दावा है कि उन्हें मौत के कारणों को लेकर आशंका है। क्योंकि किशोरी का शव केवल 5 फीट ऊंची डाली पर लटका था। परिस्थितियां हत्या की ओर इशारा कर रही है। उधर जिस लड़के पर लापता किशोरी को भगाने का आरोप है वह भी अभी घर से फरार है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान ले रही है और गायब लड़के की तलाश कर रही है। इसके बाद ही आगे की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना की जिसे भी जानकारी नहीं उसने इस अनैतिक प्रेम प्रसंग को गलत ठहराया और किशोरी की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस से अपेक्षा जताई है। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh