Punjab Kesari MP ads

भोपाल में झाड़ियों में मिली युवक की लाश ,चेहरे पर गहरी चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

Wednesday, Nov 27, 2024-01:04 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, आपको बता दें कि शव पूरी तरह से खून से सना हुआ था। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

आपको बता दें कि आसपास के लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे, वहीं कपड़ों पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या की गई है। इस मामले में एडिशनल डीसीपी मालकित सिंह ने कहा युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं, आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। संदिग्ध लोगों की भी तलाश की जा रही है। मृतक कौन है अभी इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News