प्रेम में असफल जोड़े की पेड़ से लटकती मिली लाशें, फैली सनसनी

2/16/2019 12:03:06 PM

सिवनी: समाज के बनाए रीति रिवाज, जाति धर्म के डर से एक प्रेमी जोड़े ने अपनी जीवन लीला ही समाप्‍त कर ली। उन्हें डर था कि सामाजिक बन्‍धनो के चलते, उनके परिजन उन्हें प्रेमविवाह की इज्‍जाजत नहीं देगें। जिसके चलते वेलेन्‍टाईन डे की रात्रि को युवा प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।



जानकारी के अनुसार, केवलारी विधान सभा मुख्‍यालय के समीप ग्राम मोहगांव में शुक्रवार सुबह दो युवा लड़का लड़की, पलास के पेड़ में फांसी में लटके हुए पाए गए। खबर लगते ही आप-पास के गांव में सन सनी फैल गई। देखते ही देखते हजारों की संख्‍या में लोग घटना स्‍थल पर पहुंचने लगे।



दरअसल, युवक बजाज टू व्‍हीलर एजेंसी एवं युवती हीरो टू व्‍हीलर एजेंसी में काम करते थे। गुरुवार शाम को 5 बजे युवती हीरो एजेंसी से घर मरकावाडा ग्राम जाने को कहते हुए निकली थी। लोगों द्वारा बताया जा रहा है मृतक युवक शिवम बघेल ग्राम मोहागांव एवं मृतिका सालनी सर्वे का प्रेम प्रसंग विगत एक ढेड वर्षो चल रहा था। अक्‍सर दोनों ही मोटर साइकिल में घूमते नजर आते थे। दोनों ही गरीब परिवार के थे। जिन्‍होंने गुरुवार रात्रि को चुन्‍नी गले में बांध कर फांसी लगा ली। दोनों के माता पिता नहीं थे। युवक दादी एवं युवती वृध्‍द नानी के पास रहती थी। हालांकि फांसी लगाने के कारणों अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। 
 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR