तालाब में नहाने गए 3 मासूमों की डूबने से मौत

8/26/2018 6:52:58 PM

सागर : प्रदेश के सागर जिले एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तालाब में डूबने से 2 भाइयों और एक लड़की की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा थाना इलाक़े गुंजौरा ग्राम 5 वर्षीय करन,  2 वर्षीय अर्जुन और 6 वर्षीय लड़की पार्वती गुनजोरा तालाब में नहाने गए थे।
पानी में डूबने से तीनों मौत का ग्रास बन गए। इस हादस के बाद गांव में रक्षाबंधन का पर्व मातम में बदल गया। तीनों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा लाये गए हैं। जानकारी लगते ही अभिषेक भार्गव भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

 

suman

This news is suman