फलदान समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, दुल्हे के फूफा की मौत

6/16/2018 2:19:49 PM

मुरैना: शहर के महाराज पुर रोड स्थित गुलाब गार्डन में बीते शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे फलदान समारोह के दौरान हर्ष फायर में  दूल्हे के फूफा की जान चली गई। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराज पुर रोड स्थित गुलाब गार्डन में रामगोपाल सिंह सिकरवार के बेटे का यह समारोह चल रहा था। फलदान लेकर लड़की पक्ष के लोग धौलपुर राजस्थान से आये हुए थे।

इसी दौरान सभी रिश्तेदार मंच पर मौजूद थे। तभी हर्ष फायर होने लगी और अचानक मंच पर बैठे  दूल्हे के फूफा कुमर सिंह को गोली लग गई।  जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

suman

This news is suman