चुनाव ड्यूटी में आशा कार्यकर्ता की हार्टअटैक से मौत

Wednesday, Nov 28, 2018-06:13 PM (IST)

धार:  MP में बुधवार को लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर मतदान किया गया। बुजुर्गों से लेकर युवाओं ने इस पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रदेश में लोगों ने काफी उत्साह के साथ मतदान किया, वहीं कई जगह लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। 

PunjabKesari

वहीं धार जिले के गंधवानी विधानसभा के टांडा के समीप ग्राम घोडदलिया में चुनावी ड्यूटी के दौरान आशा कार्यकर्ता की हार्टअटैक से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम मेहदा बाई और उसके पति का नाम कनिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News