संदिग्ध अवस्था में मादा तेंदुआ की मौत, जंगल में मिली लाश

11/6/2018 12:52:31 PM

अनूपपुर: जिले के वन्य क्षेत्र अहिरगवां के अंतर्गत बीट कठौतिया के कक्ष क्रमांक आर.एफ 86 में रविवार की शाम मृत तेंदुए का शव पाया गया। शव पूरी तरह सड़ चुका था, तेंदुए के शव की जांच करने पर पता लगा कि इसके दो पंजे और मुंह के दांत गायब थे। इस घटना की सूचना वनरक्षक उमेश कुमार सरठिया एवं उप वन मंडल अधिकारी मान सिंह मरावी ने दी। इन्होंने बताया कि निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान जंगल के अंदर की ओर से दुर्गंध आ रही थी, जांच की तो वहां पर मादा तेंदुआ का शव पाया गया।

घटना स्थल पर पत्थर, पेड़ों की डगालों में तेंदुआ के द्वारा पंजों से नोचने-खरोचने के निशान भी मिले हैं। लेकिन तंदुए की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, पीएम की रिपोर्ट के मुताबिक तेंदुए का शव 70 प्रतिशत से ज्यादा सड़ चुका है। 

तेंदुआ की मौत की खबर मिलते ही शहडोल सी.सी.एफ एके जोशी, वनमंडल अधिकारी जे.एस भार्गव, एस.डी.ओ श्रीकांत शर्मा, मान सिंह मरावी, शिवपूजन त्रिपाठी परिक्षेत्र अधिकारी अहिरगवां, नयन पालवी बुढ़ार एवं वनप्रेमी शशिधर अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए उमरिया के वन विभाग डॉग स्क्वायड की मदद ली।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar