MP से था सुषमा स्वराज का गहरा रिश्ता, राज्य में शोक की लहर, शिवराज हुए भावुक

8/7/2019 9:43:22 AM

भोपाल: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मध्यप्रदेश से सुषमा स्वराज का गहरा नाता रहा है। वे 2009 और 2014 में विदिशा लोकसभा सीट से ही चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं थी।



सुषमा स्वराज के निधन पर सीएम कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्‍हें अपनी बहन बताते हुए कहा कि वे उनके निधन के समाचार से स्‍तब्‍ध हैं। सुषमा स्वराज का मध्य प्रदेश की जनता से गहरा रिश्ता था। उन्होंने उनके आग्रह करने पर ही विदिशा से चुनाव लड़ा था। यह हमारे ने लिए बहुत बड़ी क्षति है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि 

 

शिवराज सिंह चौहान ने किया शोक व्यक्त

दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने जताया शोक

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

 

meena

This news is Edited By meena