स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में 10 लाख के कर्ज का बोझ नहीं सह सका किसान, फंदा लगाकर की आत्महत्या

11/6/2021 6:22:07 PM

रायसेन: मध्य प्रदेश में किसान आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। रायसेन जिले में कर्ज से परेशान एक और किसान ने खुदकुशी कर ली है। किसान का शव उसके खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला है। किसान पर 10 लाख का कर्ज था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दीवानगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है।

घटना जिले के जमुनिया की है। यहां किसान गोरेलाल लोधी ने कर्ज से परेशान होकर खेत में आम के पेड़ से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। गोरेलाल लोधी 65 साल का था। उसने दो बैंकों से कर्ज लिया था। दो साल से वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। इस कारण से वह मानसिक दबाब में था। किसान का गांव जमुनिया सांची विधानसभा क्षेत्र में आता है। सांची से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी विधायक हैं। परिजनों के अनुसार गोरेलाल पर भोपाल इंडियन ओवरसीज बैंक और दीवानगंज बैंक ऑफ बड़ौदा का दो साल से ऊपर लगभग 10 लाख का कर्ज था।

वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतक के परिजनों ने पुलिस जो प्राथमिक बयान दिए उनमें कर्ज का जिक्र नहीं किया है। साथ ही परिवारजनों ने पुलिस को बताया है कि मृतक गोरेलाल लोधी तीन चार दिन से अधिक मात्रा में शराब पी रहे थे। लेकिन जमुनिया पंचायत के प्रधान और अन्य पंचों ने भी पंचनामा बनाया है, जिसमें किसान की मौत का कारण कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News