फसल बर्बाद होने से लगा सदमा, कर्ज से दबे किसान ने की आत्महत्या

9/17/2019 2:51:00 PM

देवास: देवास जिले के सोनकच्छ में किसान आत्महत्या का मामला सामने आया है। आत्महत्या का कारण बारिश से फसल बर्बाद होना व कर्ज माफी बताया जा रहा है। सोनकच्छ कमलनाथ सरकार के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का निर्वाचन क्षेत्र है।



जानकारी के अनुसार, देवास ज़िले के सोनकच्छ में एक बुज़ुर्ग किसान जगदेव सिंह बघेल ने आत्महत्या कर ली। उसके परिवार वालों ने बताया कि जगदेव सिंह ने अपने खेत में सोयाबीन बोई थी। लेकिन बारिश से उसकी सोयाबीन की सारी फसल बर्बाद हो गई। फसल बर्बाद होने से जगदेव आहत हो गए और बंद कमरे में फांसी लगा ली।
नहीं हुआ कर्ज़ माफ़ 



मृतक किसान के परिवार वालों के अनुसार, जगदेव पर बैंक का करीब 2 लाख रुपए का कर्ज़ भी था जो अब तक माफ़ नहीं हुआ है। किसान के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

meena

This news is Edited By meena