अयोध्या के यात्रियों को विदाई देने के लिए पूरे क्षेत्र को सजाया, कांग्रेस विधायक ने रवाना किया पहला जत्था

12/19/2021 1:23:11 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला की पहल पर उनके विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को अयोध्या की यात्रा कराने के सिलसिले की शुरुआत आज से हो रही है। आज पहले समूह के अयोध्या यात्रा पर रवाना होने के पहले पूरे क्षेत्र को सजाया संवारा गया है। ढोल धमाके घोड़े बग्गी के साथ शोभायात्रा पूर्वक इन नागरिकों को अयोध्या यात्रा पर रवाना किया जाएगा। सालों के बाद आज सड़क पर रामरज भी बिछी हुई नजर आई है।

विधायक संजय शुक्ला के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड से नागरिकों के समूह को भगवान राम के जन्म स्थल अयोध्या की यात्रा कराने का ऐलान किया गया है। इस ऐलान के परिपेक्ष में पहला समूह कल शनिवार को रवाना हो रहा है। यह समूह वार्ड क्रमांक 9 के नागरिकों का है। इस वार्ड के पूर्व पार्षद अनिता सर्वेश तिवारी के द्वारा अपने वार्ड के नागरिकों को इस यात्रा पर पहुंचाया जा रहा है। इस यात्रा के लिए नागरिकों को दोपहर 11:00 बजे जीवन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर महेश गार्ड लाइन पर बुलाया गया विधायक शुक्ला ने बताया कि इस मंदिर पर सभी नागरिकों के द्वारा भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद में इन तीर्थ यात्रियों को जय श्री राम के उद्घोष के साथ शोभा यात्रा के रूप में रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा।



इस शोभायात्रा में घोड़े बग्गी ढोल धमाके सभी होंगे। शोभायात्रा के मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस मार्ग में सड़क पर रामरज बिछाई गई है। इस शोभा यात्रा का स्थान स्थान पर नागरिकों के द्वारा बड़े-बड़े मंचों से फुल वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में राम धुन और भगवान राम की भक्ति के गीत गुंजेंगे। यह शोभायात्रा महेश गार्ड लाइन से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी, जहां से यह सभी यात्री दोपहर रेल अयोध्या के लिए रवाना हुए। विधायक शुक्ला के द्वारा इस यात्रा में जा रहे सभी 600 यात्रियों के लिए आने-जाने ठहरने, खाने-पीने ,घूमने फिरने की पूरी व्यवस्था की गई है। यात्रियों का यह समूह भगवान श्री राम के दर्शन करने के उपरांत 21 दिसंबर को वापस इंदौर आएगा।

 

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari