Punjab Kesari MP ads

रिश्वत कांड में फंसे डिप्टी CM के OSD पर बड़ी कार्रवाई, ओएसडी पद से हटाए गए दीपम रायचूरा

Friday, Oct 09, 2026-05:51 PM (IST)

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। यहां उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के OSD दीपम रायचूरा को उनके पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई शराब दुकानों का ठेका दिलाने के बदले 1 करोड़ रुपये लेने के आरोप लगने के बाद की गई है।

PunjabKesari

दरअसल, करीब 930 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी मोहित गोगिया ने सोशल मीडिया पर सामने आकर डिप्टी सीएम के ओएसडी पर 1 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे। उसने आरोप लगाए कि दीपम ने 50 लाख रुपये नकद और बाकी 50 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए हैं। हालांकि, दीपम रायचूरा ने इन्हें सिरे से खारिज किया है। मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। जीतू पटवारी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इधर मामले के तूल पकड़ने के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज समाचार पत्रों के माध्यम से वर्ष 2024-25 में शराब ठेकों से संबंधित अनियमितताओं का मामला उनके संज्ञान में आया था। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिस अवधि (2024-25) का यह मामला है, उस दौरान दीपम रायचुरिया भोपाल में सहायक आबकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ थे और उस समय वे उनके ओएसडी के रूप में कार्यरत नहीं थे। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को त्वरित और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और प्रभावमुक्त रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए दीपम रायचुरिया को ओएसडी के प्रभार से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। वाणिज्य कर विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News