सिंधिया को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग, प्रदेश कार्यालय पर लगाए पोस्टर
7/8/2019 11:09:00 AM
भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है। इसके लिए भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पोस्टर भी लगाए गए हैं।
Madhya Pradesh: Poster appealing Rahul Gandhi to appoint Jyotiraditya Scindia as the Congress party President, seen outside Pradesh Congress Committee office in Bhopal. pic.twitter.com/sMLf6Acu65
— ANI (@ANI) July 8, 2019
दरअसल, लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश की थी। भले ही उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है लेकिन इस्तीफे की बात पर अड़े होने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ता नए चेहरे की तलाश शुरु कर दी है। भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पोस्टर भी लगाए गए हैं।
बता दें कि कांग्रेस के सीनियर लीडर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफा दिए जाने पर पार्टी में इस्तीफों का सिलसिला चल पड़ा है। इसी क्रम में सिंधिया ने भी अपना पद छोड़ दिया।