Video: कूड़ा डंप हटाने की मांग हुई तेज, लोगों ने नपा के वाहनों को बनाया बंधक

1/5/2019 2:39:20 PM

दमोह: जिले के सीता बाबड़ी इलाके में स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के दर्जनों कचरा वाहनों को बंधक बनाकर विरोध जताया है। इलाके से कचरा डिपो हटाने की मांग को लेकर विरोध किया जा रहा है। हांलाकि नगरपालिका व आला अधिकारियों की समझदारी के चलते वाहनों को छोड़ दिया गया है।



जानकारी के अनुसार, जिले की सीमा से सटे सीता बाबड़ी इलाके में नगर पालिका का कचरा डिपो है। यहां हर सुबह वाहनों द्वारा शहर से कचरा इक्ट्ठा करके डंप किया जाता है। जिसका इलाकावासी काफी पहले से विरोध कर रहे है। लेकिन इस संबंध में जब जिला कलेक्टर ने भी उनकी बात न सुनी तो शुक्रवार सुबह जब रोजाना की तरह कचरा वाहन कूड़ा उठाने आए तो स्थानिय लोगों ने वाहन की चाबियां छीन कर इन्हें बंधक बना लिया। जिसके बाद कुछ ही देर में सारे वाहन कतार में खड़े दिखाई दिए।

हालांकि नगरपालिका के आला अधिकारियों की समझाइश के बाद वाहनों को छोड़ दिया गया। वहीं नगरपालिका के अधिकारियों का कहना है कि कुछ ही दिनों के अंदर वे यहां से कचरा डिपो हटा लेंगे।

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR