वारदात के महज 5 घंटे के भीतर नगरनिगम की कार्रवाई, 6 साल की मासूम की हत्या के आरोपी के घर को तोड़ा

9/23/2022 6:26:18 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): शायद आज तक मध्य प्रदेश में इतनी तेज कार्रवाई देखने को नहीं मिली होंगी। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे के लगभग आजाद नगर थाना क्षेत्र के एक आरोपी द्वारा मासूम की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम द्वारा आरोपी के घर को महज 5 घंटे बाद ही तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।

PunjabKesari

गौरतलब है कि वर्तमान पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र जब इंदौर के डीआईजी थे उन्होंने ही पूरे प्रदेश में गुंडों के खिलाफ उनकी कमर तोड़ने के लिए उनके बनाए हुए संपत्ति को जमीदोंज करने की कार्रवाई की थी।

PunjabKesari

शुक्रवार सुबह आजाद नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले सद्दाम नामक एक आरोपी ने वहीं रहने वाली 6 वर्षीय मासूम कायरा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पुलिस अधिकारियों के आदेश के बाद सद्दाम के घर को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News