उदयपुर में टेलर की हत्या को लेकर इंदौर में प्रदर्शन, आकाश विजयवर्गीय ने जलाए CM गहलोत और सोनिया गांधी के पुतले

6/30/2022 8:25:35 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): उदयपुर में हुई ट्रेलर की हत्या और हत्यारों द्वारा जारी किए गए वीडियो के बाद देशभर में आक्रोश है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस घटना का इंदौर में भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने लोगों के साथ मिलकर सोनिया गांधी और सीएम अशोक गहलोत का पुतला दहन किया।

इंदौर में बीजेपी आकाश विजयवर्गीय ने अपने विधानसभा क्षेत्र 3 के 10 वार्डों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी का पुतला दहन किया। जमकर नारेबाजी की। वहीं आकाश विजयवर्गीय ने कहा अशोक गहलोत अभी भी कोशिश कर रहे थे कि सारा दोष पीएम मोदी पर चला जाए। अशोक गहलोत अभी भी आतंकवादियों पर कट्टरपंथियों पर तालिबानियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

meena

This news is Content Writer meena