इंदौर में पैर पसारता डेंगू बन सकता है खतरे की घंटी! अलर्ट जारी

9/15/2021 6:24:05 PM

इंदौर(गौरव कंछल): कोरोना महामारी के बाद प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। इंदौर में भी डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डेंगू को लेकर आज से प्रारंभ किए गए जन जागरूकता अभियान के तहत इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह निगम आयुक्त प्रतिभा पाल डीआईजी मनीष कपूरिया मालवा मिल क्षेत्र की पतरे वाली बस्ती में पहुंचे।



यहां इन अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी की अपने आसपास और घर में कहीं भी पानी एकत्रित नहीं होने दें क्योंकि डेंगू का लारवा कई दिनों तक इसी एकत्रित पानी में ही पनपता है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि डेंगू को लेकर जागरूकता बहुत आवश्यक है। कई मामलों में तो डेंगू कोविड से भी ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने संभावना व्यक्त की कि डेंगू का प्रकोप अभी और आएगा।

meena

This news is Content Writer meena