उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
Wednesday, Oct 08, 2025-12:59 PM (IST)

सारंगढ़ बिलाईगढ़। नगर पंचायत सरिया में विकास के रंग में रंगा दिखाई दिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में लगभग 29 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर नगर सहित आसपास के ग्रामों से भारी संख्या में लोग पहुंचे और कार्यक्रम को “विकास का पर्व” बताया। कार्यक्रम के दौरान मंच से उत्साह और जोश देखते ही बनता था।
वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनकल्याणकारी नीतियों पर जोर देते हुए कहा कि “अब विकास कार्य जनता के द्वार तक पहुंच रहे हैं।” उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि “सरिया नगर पंचायत में आज 30 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत हुई है।
यह तो बस शुरुआत है, आगे और बड़े प्रोजेक्ट इस क्षेत्र में आएंगे। आज का दिन विकास की ‘बड़ी बोहनी’ है। इन कार्यों के पूरा होने से सरिया नगर और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, भवन निर्माण एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।