नोटिस के बावजूद भी प्रदेश में धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन निर्माण

8/16/2018 11:10:06 AM

जबलपुर : प्रदेश में पॉलीथिन पर बैन लगने के बावजूद भी इसका निर्माण धड़ल्ले से हो रहा है। मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जब निरीक्षण किया तो अमरेखा में 3 फैक्ट्रियों में पॉलीथिन का निर्माण होना पाया गया। जबकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 2017 में ही इन्हें पॉलीथिन का निर्माण बंद करने के नोटिस जारी किए गए थे। फिर भी तरीके साथ पॉलीथिन कैरीबैग का निर्माण किया जा रहा है। इसलिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अब इन फैक्ट्रियों की बिजली सप्लाई बंद करने के लिए अधीक्षण यंत्री नगर को पत्र लिखा है। इधर बिजली विभाग ने भी साफ कहा कि उनके पास यदि पत्र आता है तो सप्लाई बंद की जाएगी।

बोर्ड के अनुसार अमखेरा स्थित हीरा प्लास्टिक, ज्योति प्लास्टिक और विजय प्लास्टिक नाम के संस्थान में अधिकारियों ने कैरीबैग का निर्माण होते पाया गया। तीनों ही फैक्ट्रियों के भीतर कई किलो प्लास्टिक कैरीबैग का भंडारण भी था। बताया जाता है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में इन्हीं फैक्ट्रियों के बने कैरीबैग की सप्लाई होती है। शहर के अंदर तीन पॉलीथिन कैरीबैग बैग बनाने वाले फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं। अधिकारियों ने जांच में इसकी पुष्टी की। सभी फैक्ट्री को बंद करने के लिए पहले भी नोटिस जारी किया गया था। अब सभी फैक्ट्रियों की बिजली बंद करवाने पत्र लिखा गया है।

 

suman

This news is suman