आदेशों के बावजूद भी हो रही है थैलेसीमिया पीड़ितों की अनदेखी

8/5/2018 2:18:25 PM

सागर : थैलेसीमिया पीड़ितों को सरकार ने दिव्यांग औऱ बहु विकलांग श्रेणी में शामिल करते हुए पेंशन की पात्रता तो दे दी है। लेकिन सागर में अभी तक अधिकारियों को आदेश की जानकारी भी नहीं है।इंदौर में थैलेसीमिया पीड़ितों को पेंशन भी मिलने लगी। सामाजिक न्याय विभाग के बाबुओं ने सर्कुलर और आदेश को अपने अधिकारियों के सामने तक नहीं रखा। किसी को यह भी नहीं पता कि आवेदन कहां होगा, पेंशन कहां से मिलेगी।

केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय व प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं निःशसक्तजन कल्याण विभाग ने थैलेसीमिया पीड़ितों को दिव्यांग व बहुविकलांग की श्रेणी में शामिल करने का आदेश करीब ड़ेढ साल पहले किया था।

आदेश पर सबसे पहले इंदौर जिले और संभाग में काम किया गया और वहां थैलेसीमिया पीड़ितों को हर महीने पेंशन मिलने लगी, लेकिन सागर में अभी तक इस आदेश की जानकारी भी नहीं दी जा रही है। जिले में करीब 38 थैलेसीमिया पीड़ित हैं। इनमें से एक को भी पेंशन की जानकारी नहीं है न ही किसी का दिव्यांग का प्रमाण-पत्र बन सका है। जिले में पिछले साल तक थैलेसीमिया ग्रसित 38 बच्चे दर्ज हो चुके हैं।

suman

This news is suman