MP के जवान का चंडीगढ़ में निधन, गांव में शोक की लहर

1/2/2020 4:28:58 PM

देवास(एहतेशाम कुरैशी): मंगलवार की शाम यहां सारा देश नववर्ष के आगाज के इंतजार में जश्न मनाने की तैयारियों में जुटा था इसी बीच देवास जिले के गांव धतुरिया का एक जवान का चंडीगढ़ में निधन हो गया। निधन की सूचना सैनिक के भाई कमल जलोदिया को फोन पर मिली। कमल ने बताया, कि उनके पास मंगलवार को शाम को सात बजे फोन आया और बताया कि सैनिक जितेंद्र जलोदिया का निधन हो गया। निधन होने का कारण चक्कर आना बताया गया। जवान के निधन की खबर से गांव में शोक की लहर है।

टौंकखुर्द तहसील के गांव धतुरिया के रहने वाले जवान की लगभग दो महीने से चण्डीगढ़ में ड्यूटी थी। कुछ दिनों में उन्हें लेह के लिए रवाना होना था। तभी तबियत खराब होने से निधन हो गया। उनके भाई कमल ने बताया कि जितेंद्र दीपावली के पहले छुट्टी पर आये थे। दो दिन पहले ही फोन पर जितेंद्र से बात हुई थी। अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव लेने बुधवार को चण्डीगढ़ के लिए रवाना हुए। सैनिक जितेंद्र के दो बच्चे है। जितेंद्र की पोस्टिंग सन सितंबर 2000 में हुई थी। वहीं ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गर्व की बात बताते हुए, गहरा दुःख भी प्रकट किया।

meena

This news is Edited By meena