CISF के महानिदेशक ने किया मेगा वृक्षारोपण, लगाए गए 2180 पौधे

7/26/2021 6:34:17 PM

खरगोन/बड़वाह: महानिदेशक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल cisf के निर्देशानुसार आरटीसी बड़वाह में मेगा वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र बड़वाह के कमांडेंट ईला चंद्र पांडेय के नेतृत्व में 2180 पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया तथा कमांडेंट महोदय ने बताया कि भारत सरकार पर्यावरण को लेकर जो नीति अपना रही है। उसी दिशा में चल कर रविवार को मेघा वृक्षारोपण करके एक छोटी सी पहल शुरू की है।



उन्होंने बताया कि अगर वृक्ष हैं तो हम हैं और आज के दौर में बदलती जलवायु तथा आने वाले संकट चाहे बाढ़ हो या सुखा सभी का कारण पेड़ों की कमी है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्ष लगाने चाहिए व बचाने चाहिए।



आज क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र बड़वाह में सभी बल सदस्यों, प्रशिक्षणार्थियों व आरटीसी संरक्षिका सदस्यों ने मिलकर मेघा वृक्षारोपण किया है। इस मेघा वृक्षारोपण अभियान के दौरान वीपी सिंह समादेष्टा, मनी भारती उप समादेष्टा, आशीष कुमार सहायक समादेष्टा व अन्य अधिकारी गण तथा सभी बल सदस्य मौजूद रहे।

meena

This news is Content Writer meena