politics crisis in haryana: हरियाणा राजनैतिक संकट पर बोले धरमलाल, कहा- कांग्रेस के लिये पॉलिटिकल पर्यटन केन्द्र बना छत्तीसगढ़

6/6/2022 6:44:33 PM

रायपुर (सतेंद्र शर्मा): छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक (leader of opposition dharamlal kaushik) ने कांग्रेस (congress) पर एक बार फिर से निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में बिखराव की बीमारी से पीड़ित है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक (dharamlal kaushik) ने हरियाणा के राजनैतिक संकट (politics crisis in haryana) पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में भीतर खाने कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिये पॉलिटिकल पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है। 

कांग्रेस में नहीं चल रहा सब कुछ ठीक

बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक ने हरियाणा कांग्रेस (haryana congress) के भीतर मचे सियासी भूचाल पर तंज कसते कहा कि कांग्रेस के भीतर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पूरे देश में कांग्रेस (congress) बिखराव की बीमारी से पीड़ित है। इसका सीधा उदाहरण हरियाणा के भीतर चले सियासी धमासान को शांत करने कांग्रेस के विधायकों को रायपुर लाना पड़ा है। इसके साथ ही कांग्रेस के आला नेताओं का जमावड़ा भी है। अब तक कांग्रेस के लिये छत्तीसगढ़ पालिटिकल पर्यटन (chhattisgarh political tourist places) का सबसे प्रमुख केन्द्र बन गया है।

सीएम भूपेश पर साधा निशाना 

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) को राज्यसभा चुनाव के लिये पर्यवेक्षक बनाये जाने पर कहा कि वे जहां भी जाते हैं, परिणाम सबके समाने होता है। इस समय सूमचे कांग्रेस की चिंता इस बात को लेकर है कि उनके पूज्य परिवार को कैसे संरक्षित किया जाए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News