धीरेंद्र शास्त्री योगी की तरह CM बनने का ख्वाब देख रहे इसलिए RSS दरबार में हाजिरी लगा रहे –दामोदर यादव
Saturday, Apr 25, 2026-04:56 PM (IST)
(इजहार खान): बागेश्वर धाम के पाठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के चार बच्चे पैदा करने वाले बयान पर ASP नेता दामोदर यादव ने पलटवार किया है। दमोदर ने कहा है कि जिस RSS के कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री बोल रहे थे उस संगठन के नेताओं से पूछो वह कितने बच्चे पैदा करते हैं और कितने बच्चे पैदा कर सकते हैं।
किसान, गरीब, मजदूर अगर चार बच्चे पैदा करे तो उसका पालन पोषण कौन करेगा?
दामोदर यादव ने शास्त्री पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि किसान, गरीब,और मजदूर अगर चार बच्चे पैदा करे तो उसका पालन पोषण कौन करेगा, क्या धीरेंद्र शास्त्री या उनकी सरकार उनका पालन करेगी ।
धीरेंद्र शास्त्री योगी की तरह CM बनने का ख्वाब देख रहे-दामोदर यादव
इसके साथ ही यादव ने कहा मेरे आरोप सही सिद्ध हुए हैं। धीरेंद्र शास्त्री योगी की तरह CM बनने का ख्वाब देख रहे इसलिए ही वो RSS के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।
राजनीति ही करनी है तो भगवा वस्त्र उतार दें धीरेंद्र और खुलकर राजनीति करें
लेकिन मैं उनको चेता देना चाहता हूं कि अगर धीरेंद्र शास्त्री को राजनीति ही करनी है तो भगवा वस्त्र उतार दें और खुलकर राजनीति करें। हमारे बच्चे तथाकथित धर्म की भेंट चढ़ने के लिए नहीं हैं, वह ख़ुद के बच्चे पैदा करके संघ को दें दे। हम उनको समझा रहे हैं कि ये आडंबर और पाखंड छोड़ दें नहीं तो हम फिर आडंबर बंद करवा देंगें। लिहाजा धीरेंद्र शास्त्री के 4 बच्चों वाले बयान पर काफी बवाल हो रहा है और विरोधी उनपर हमला कर रहे हैं।

