केंद्रीय मंत्री की बेटी के रिसेप्शन में शरीक होने इंदौर पहुंचे धोनी

7/25/2018 1:16:22 PM

इंदौर : कंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी की शादी के लिए महेंद्र सिंह धोनी का परिवार इंदौर पहुंचा। उद्योगपति नमित सोनी और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा की शादी शनिवार को मुंबई में हुई थी। जिनका बुधवार को इंदौर के एक होटल में रिसेप्शन होना है। ऐसे में रिसेप्शन सैरेमनी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर महेंद्र सिंह पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ इंदौर पहुंचे। बताया जा रहा है कि साक्षी धोनी पूर्णा की अच्छी दोस्त हैं। मुंबई में हुई शादी की सभी रस्मों में धोनी सपरिवार शामिल हुए थे।

साथ ही समारोह में मुकेश अंबानी, सचिन तेंडुलकर, सलमान, शाहरुख, रितिक रोशन और कैटरीना कैफ सहित फिल्मी जगत की कई हस्तियां उनकी ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुई थीं। ऐसा माना जा रहा है कि इंदौर में होने वाले रिसेप्शन में भी कई सेलिब्रिटी शामिल हो सकते हैं।

 

 

rehan

This news is rehan