गुंडों का खौफ खत्म करने वाले DIG को मिला वीरता पुरस्कार

7/21/2018 6:35:30 PM

इंदौर : मध्य प्रदेश से एक मात्र आईपीएस अधिकारी को वीरता पुरस्कार से नवाजा गया। अपनी शानदार कार्यशैली और सोशल पोलिसिंग के साथ ही गुंडों की कमर तोड़ देने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और DIG हरिनारायणाचारी मिश्र को वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया। शनिवार को दिल्ली में उन्हें यह पुरस्कार मिला। पूर्व सेनाध्यक्ष और विदेश राज्यमंत्री डॉ. वीके सिंह ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आत्महत्या रोकने और डिप्रेशन से ग्रस्त लोगों को तनाव से बाहर निकालने के उद्देश्य से DIG  ने इंदौर में संजीवनी हेल्पलाइन शुरू की।

जिससे कई लोगों की जान बचाई गई है| शहर में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए DIG हरिनारायणाचारी मिश्र नए- नए प्रयोग करते रहे हैं। DIG के नेतृत्व में इंदौर पुलिस ने गुंडा अभियान चलाया और उनके अवैध मकान सहित अन्य निर्माण तोड़े गए, गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया।

शहर के साथ ही गली-मोहल्लों से लगभग 50 आवारा युवकों को पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम से जुलूस निकाला गया। DIG की इस कार्रवाई से शहर में बदमाशों का खौफ खत्म हुआ| इसके अलावा आलंबन हेल्पलाइन की मदद से बुजुर्गों को आने वाली समस्याओं के समाधान किए गए। घरों में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की रक्षा के लिए उन्होंने नेबर डोर बेल स्कीम चालू की। पशुओं पर होने वाली क्रूरता को रोकने के लिए शुरू की गयी हेल्पलाइन की मदद से कई पशुओं की जान बचाने का कार्य किया गया है। इस पुरस्कार के लिए देश के 10 अधिकारियों को चुना गया था। DIG हरिनारायणाचारी मिश्र प्रदेश के पहले अधिकारी हैं, जिन्हे इस अवार्ड से नवाजा गया।

 

suman

This news is suman