सिंधिया से होने वाली बैठक पर दिग्गी राजा का जवाब, बोले- अगर न मिलता तो लोग कहते...

2/24/2020 2:01:48 PM

अशोकनगर: मध्य प्रदेश के दो बड़े दिग्गजों ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह की गुना में होने वाली आज की बैठक चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बैठक को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच अशोक नगर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर मैं सिंधिया से नहीं मिलता तो लोग कहेंगे कि हम दोनों के बीच तनातनी है।



जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चंदेरी के कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान के बेटे की शादी में शामिल होने के बाद अशोकनगर के विश्राम गृह पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आपकी और सिंधिया के बीच बैठक किस मुद्दे को लेकर हो रही है। तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि,'बहुत समय बाद ऐसा हुआ कि वह और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों एक साथ गुना में है। और ऐसे में अगर मैं उनसे नहीं मिलते तो लोग कयास लगाते कि हम लोगों के बीच तनातनी है।' इसी वजह से उनके और सिंधिया के बीच यह बैठक होने जा रही है। वहीं जब मीडिया ने पूछा कि वे बहुत समय बाद अशोकनगjआए हैं और इस बीच क्या बदलाव आए तो दिग्गी राजा ने कहा कि इतने सालों में सिंधिया और कांग्रेसियों ने अशोकनगर का खूब विकास किया है।



वहीं जब उनसे शिवराज सिंह के बारे में पूछा गया तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह गर्त में जा रहे है उनकी ही पार्टी के नरोत्तम मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और कैलाश विजयवर्गीय सब के सब शिवराज सिंह को पीछे धकेलने में लगे है। इसके अलावा कंप्यूटर बाबा पर पूछे सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हर इंसान में कोई न कोई विशेषता होती है जो कंप्यूटर बाबा में खासियत हैं वह लक्ष्मण सिंह में नहीं और जो लक्ष्मण सिंह में है वो दिग्विजय में नहीं ।

meena

This news is Edited By meena