आज से दिग्गी की 'भोपाल यात्रा' का आगाज, 7000 संतों के शामिल होने का दावा

5/4/2019 12:04:42 PM

भोपाल: एमपी की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चुनावी प्रचार में जोरों- शोरं से जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में दिग्गी आज पांच मई से भोपाल यात्रा निकालने जा रहे है। जिसके तहत वे भोपाल लोकसभा में आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में पद यात्रा करेंगे। इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र शामिल होंगें। खास बात यह है कि इस यात्रा का मोर्चा शिवराज सरकार की नाक में दम करने वाले कम्प्यूटर बाबा ने संभाला हुआ है। दावा किया जा रहा है कि उसमें 7000 संत शामिल होंगे ।वहीं पदयात्रा की जिम्मेदारी मंत्री पीसी शर्मा और जिला कांग्रेस को सौंपी गई है। 
 

इन विधानसभाओं पर फोकस किया जाएगा
इस यात्रा की शुरुआत आज शनिवार भोपाल मध्य सीट से हो रही है। यात्रा राजधानी की सात विधानसभाओं होकर गुजरेगी। इस यात्रा में भाजपा के कब्जे की तीन विधानसभाओं पर फोकस किया जाएगा। इसमें गोविंदपुरा, नरेला और हुजूर विधानसभा शामिल है। इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल रहेंगें। पदयात्रा की जिम्मेदारी मंत्री पीसी शर्मा और जिला कांग्रेस को सौंपी गई है। दिग्विजय सिंह सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक पदयात्रा करेंगे।  पदयात्रा का रोडमैप भी उन बूथों के आधार पर तैयार किया जा रहा है, जहां कांग्रेस की स्थिति कमजोर रही है। इन बूथों में दिग्विजय सिंह घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात करेंगे।
 



इन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी यात्रा
दिग्विजय सिंह बुधवारा, इस्लामपुरा, छावनी, जिंसी, होता हुआ स्टेट बैंक कॉलोनी पर जाकर ख़त्म होगा। इससे पहले शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने पुराने भोपाल इलाके में जनसंपर्क किया था। वो इमामीगेट, नूरमहल, मरघटिया घाट, इस्लामी दरवाज़ा, जेपी नगर, क़ाजी कैम्प, शीतला माता चौराहा होते हुए होली चौराहा तक गए थे।

suman

This news is suman