दिग्गी के धार्मिक गुरू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

10/15/2018 5:04:26 PM

खंडवा: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के धार्मिक गुरु कहे जाने वाले और नव चंडी देवी मंदिर महंत बाबागंगाराम और उनके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गंगा राम व उनके भाई पर रात 10 बजे के बाद तक गरबा कराने का आरोप लगा कर पुलिस ने गिरफ्तार किया।  पुलिस से विवाद करने और शासकीय कार्य में बाधा और कोलाहल अधिनियम के तहत गंगा राम पर मामला दर्ज किया गया था। बाबा गंगाराम मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आध्यात्मिक गुरु कहे जाते हैं।

पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार खंडवा के प्रसिद्ध नव चंडी देवी धाम मंदिर के प्रांगण में गरबा का कार्यक्रम चल रहा था। यहां वर्षों से पारंपरिक गीत और संगीत पर गरबा होता है। इसी दौरान पुलिस ने आचार संहिता का हवाला देते हुए तेज ध्वनि में बज रहे गरबा को बंद करने की बात कही। जिस पर बाबा गंगाराम व उनके भाई  के साथ पुलिस का विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाबा के भाई को गिरफ्तार कर लिया। 
 

suman

This news is suman