दिग्गी के रोड शो के जवाब में प्रज्ञा ने निकाली बाइक रैली, किया चुनाव प्रचार

5/9/2019 8:25:27 AM

भोपाल: मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के लिए 12 मई को मतदान होगा। जिसके प्रचार के लिए बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं और जनसंपर्क मे जुटे हुए है। एक तरफ कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पूरा संत समाज सड़कों पर उतर आया है और रोड शो कर रहा है वही दूसरी तरफ खुद बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा बाइक पर सवार होकर भोपाल की गलियों के चक्कर लगा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी नजर आए। इस बाइक रैली की खास बात यह रही कि साध्वी प्रज्ञा ने इस दौरान हेलमेट नहीं पहना था।

जानकारी के अनुसार भोपाल के लिए अपना दृष्टि पत्र जारी करने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बाइक पर सवार होकर प्रचार के लिए निकलीं। साध्वी प्रज्ञा के प्रचार यह सिलसिला तीन दिन तक चलने वाला है। हालांकि शाम को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह साध्वी के समर्थन में बड़ा रोड शो करने वाले है।


मीडिया से चर्चा के दौरान साध्वी ने कहा कि मैं अभी सड़कों पर ही प्रचार कर पा रही हूं, कांग्रेस की प्रताड़ना के कारण गलियों में नहीं जा पा रही थी। आज से बाइक पर प्रचार करूंगी, ताकि जनता से रुबरु हो सकूं और उनकी क्या मांगें हैं, उन्हें समझ सकूं। 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR