राम से ज्यादा दिग्विजय का नाम लेते हैं भाजपाई? दिग्गी ने वीडियो शेयर करके यूं कसा तंज, जवाब में रामेश्वर बोले...

4/30/2022 1:19:41 PM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह हमेशा से ही भाजपा के निशाने पर रहे हैं। दिग्विजय सिंह की हर एक एक्टिविटी पर भाजपा नेताओं की पैनी नजर रहती है। भाजपा नेताओं के हर बयान पर दिग्विजय सिंह का नाम होता है। इसे लेकर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह के ट्वीट देखते ही विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार भी किया।

दरअसल, रामनवमीं शोभायात्रा पर हुई हिंसा के दौरान दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में एक गलत फोटो डाल दिया था जिसे खरगोन दंगों का बताया था। इसके चंद मिनट बाद ही भाजपा नेताओं ने उनपर निशाना साधना शुरु कर दिया। वहीं भाजपा नेताओं के मुस्लिमों को पैसे देकर पत्थर फिंकवाए जाने के बयान पर भी तुरंत भाजपा नेता हमलावर हो गए। दोनों ही मामलों में भाजपा नेताओं ने दिग्विजय सिंह को टारगेट किया और प्रदेश भर में एफआईआर दर्ज कराईं गईं और पत्थर फिंकवाए जाने के बयान पर उन्हें घेरा गया। 


अब दिग्विजय सिंह ने बिना किसी पार्टी या नेता का नाम लिए ट्वीट किया है। दिग्विजय सिंह ने निशाना साधते हुए ईश्वर को धन्यवाद देते हुए सवाल किया है कि मेरा नाम जपने के बजाय फर्जी राम भक्त भगवान राम का नाम क्यों नहीं जपते हैं। एक अन्य ट्वीट में वीडियो शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मप्र में भाजपा के नेता राम नाम जपने के बजाय “दिग्विजय” नाम जपते हैं!! फिर यह भी कहते हैं कि “दिग्विजय” का नाम लेने के बाद नहाना पड़ता है!! जो “सम्मान” मुझे भाजपा नेताओं से मिलता है मैं उनका आभारी हूं।

रामेश्वर शर्मा का पलटवार…
दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि श्रीराम के गुणगान में राम विरोधी का नाम न आए ऐसा सम्भव नहीं। श्रीराम नवमी मनाने की चिट्टी लिखने पर कमलनाथ जी को "नेता प्रतिपक्ष" का पद गंवाना पड़ गया हो, वो पार्टी श्रीराम में कितना भरोसा करती है हम जानते हैं। हम राम नाम के सहारे थे, है, और रहेंगे…जय श्रीराम।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News