CM की एडवाइजरी के बावजूद कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, दिग्गी समर्थकों ने वनमंत्री का फूंका पुतला

9/4/2019 5:29:25 PM

भोपाल(इजहार हसन खान) मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विरोध में उतरे वन मंत्री के मुद्दे को लेकर सियासत गरमाई हुई है। सीएम कमलनाथ की समझाइश के बाद वनमंत्री उमंग सिंघार ने बेशक मौन धारण कर लिया हो, लेकिन अब दिग्गी राजा के समर्थक वनमंत्री के विरोध में आ गए हैं। आज सुबह उमंग सिंघार के बंगले के बाहर दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया और अपने नेता के खिलाफ दिए गए वनमंत्री के बयान पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने वनमंत्री का पुतला दहन किया।

दिग्विजय समर्थकों का कहना था कि वन मंत्री उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता का अपमान किया है और उन्हें इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा भी वन मंत्री के बंगले पर मौजूद थी। उन्होंने प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को पहचानने से इंकार कर दिया और कहा कि यह देखना होगा कि प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के लोग हैं या बीजेपी के।

 

 

meena

This news is Edited By meena