दिग्विजय को EC पर नहीं भरोसा, EVM की सुरक्षा की जांच करने खुद पहुंचे जेल

5/22/2019 8:30:37 AM

भोपाल: एग्जिट पोल के नतिजों के बाद जहां बीजेपी जश्न मना रही है, वहीं कांग्रेस के माथे पर चिंता साफ देखी जा सकती है। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस के भोपाल प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भी काफी चितिंत दिखाई दिए और वे स्ट्रॉग रुम में रखी ईवीएम की सुरक्षा का औचक निरिक्षण करने सीधे जेल पहुंच गए।



जेल पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से ईवीएम की सुरक्षा को लेकर चर्चा की तथा सीसीटीवी कैमरे पर ईवीएम मशीनों की सुरक्षा का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें ईवीएम मशीनों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कुछ देर वहां पर रुकने के बाद दिग्विजय वहां से रवाना हो गए।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR