दिग्विजय ने 18 लाख तो प्रज्ञा ने 7 लाख बताया कम चुनाव खर्च, नोटिस जारी

5/4/2019 10:16:12 AM

भोपाल: लोकसभा चुनाव की बहुचर्चित सीट भोपाल में चुनावी खर्च करने में कांग्रेस अब्बल साबित हो रही है। अब तक जिला निर्वाचन कार्यालय की मॉनीटरिंग के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने 39.47 लाख रुपए खर्च कर दिए है जबकि बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा ने 13.51 लाख रुपए खर्च किए हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह ने अपना चुनावी खर्च 21.30 लाख तो प्रज्ञा ने 6.27 लाख रुपए बताया है। लिहाजा चुनाव आयोग द्वारा चुनाव खर्च का हिसाब रखने वाले शेडो रजिस्टर से दिग्विजय सिंह ने 18.17 लाख तो प्रज्ञा ने 7.24 लाख रुपए का कम खर्च होना बताया है।



चुनावी खर्च की गलत जानकारी देने पर जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर डॉ सुदाम पी खाडे ने दोनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में 48 घंटे के अंदर दोनों प्रत्याशियों को अपना मदवार, यूनिटवार व आईटमवार स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। यदि वे 48 घंटे के भीतर यह जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रस्तुत नहीं करेंगे तो शेडो रजिस्टर की जानकारी उनके खाते में दर्ज कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र प्रकाश मिश्रा को चुनाव प्रचार पर राशि खर्च की राशि शून्य बताने पर नोटिस दिया गया है, जबकि शेडो रजिस्टर में 25 हजार रुपए खर्च सामने आ रहा है।
 



खर्च में यह है अंतर

प्रत्याशी--शेडो रजिस्टर व्यय--प्रत्याशी का खर्च--अंतर
दिग्विजय सिंह(कांग्रेस)--39,47,674--21,30,136--18,17,538
प्रज्ञा ठाकुर(भाजपा)--13,51,756--6,27,663--7,24,093
देवेंद्र प्रकाश मिश्रा(निर्दलीय)--25000--शून्य--25000

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR