BJP की EC से मांग- दिग्विजय के चुनाव खर्च में शामिल हो साधुओं की दक्षिणा

5/8/2019 1:13:40 PM

भोपाल: बीजेपी ने भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में जुटे साधुओं पर हो रहे खर्च को उन्ही के चुनाव खाते में जोड़ने की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की गई है कि, दक्षिणा में दी गई राशि को भी चुनाव खर्च में जोड़ा जाए। भाजपा ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा है। 
 



BJP ने लगाया दिग्गी पर आरोप
कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय पर आरोप हैं कि 1500 साधुओं को बुलाकर प्रत्येक साधु को दक्षिणा के रूप में कम से कम 11,111 रूपए दिए गए और मठाधीशों को 1 लाख 1 रूपये दक्षिणा के रूप में दिये गए। साथ ही ठहरने और भोजन की व्यवस्था भोपाल के तीन चार स्थानों पर की गई। हर दो चार दिन बाद इनके ठहरने के स्थान बदल दिए जाते है। साधुओं का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिशें अपराध की श्रेणी में आता है।



हिंदुओं की भावनाएं भड़का रहे बाबा
भाजपा ने कंप्यूटर बाबा के हवाले से कहा है कि साधुओं को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बुलाया है। इस तरह हिन्दू मतदाताओं को आकर्षित कर उनकी धार्मिक भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से कम्प्यूटर बाबा जो कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के चुनाव प्रचार में संलग्न है उनके द्वारा हजारों साधुओं को एकत्रित कर यज्ञ करना, धूनी रमाई जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के चुनावी खर्चे में 50 लाख जोड़ा जाए।

suman

This news is suman