दिग्विजय पहुंचे कॉफी हाउस, शिवराज को लेकर बोले- ये जगह पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम से जानी जाती है

11/30/2018 1:42:43 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भोपाल न्यूमार्केट स्थित इंडियन कॉफी हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने भोपाल के अपने दोस्तों के साथ लंच किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि, वे यहां बीते तीस साल से आ रहे हैं। जब उनसे शिवराज सिंह के यहां आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, यह कॉफी हाउस पूर्व मुख्यमंत्रियों के यहां आने के नाम से जाना जाता है। इसलिए वे यहां आए हैं।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि, जब वे हमेशा यहां आते रहे हैं जब मुख्यमंत्री नहीं थे तब भी वे यहां आते थे। उनेक लिए यहां आना कोई बड़ी बात नहीं है। इतना ही नहीं इंडियन कॉफी हाउस में काम करने वाले लोगों को वह नाम से जानते हैं। इसके बाद उन्होंने शिवराज के यहां आने पर कहा कि, वे यहां आए और एयर कंडीशनर कमरे में बैठे थे। लेकिन मैं जब भी यहां आता हूं तो नॉन एसी रूम में ही बैठता हूं। 
 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar