टाइगर पैयां-पैयां से चल कर हेलिकॉप्टर तक पहुंचे, अब मोटर साइकिल पर आ गए- दिग्विजय
12/25/2018 1:01:48 PM
भोपाल: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से आभार यात्रा निकाल रहे हैं इस बीच वे जगह-जगह जाकर जनता के लिए आभार व्यक्त कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सीहोर में आभार यात्रा के दौरान एक समर्थक की बाइक पर बिना हेलेमेट लगाए बैठे थे। इस लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए शिवराज पर हमला बोला है। दिग्विजय ने लिखा है कि, 'पूर्व मुख्य मंत्री उर्फ़ मामा मोटर साइकिल पर बिना हेलमेट के बैठे हैं। क्या यह क़ानून का उल्लंघन नहीं है ? क्या मप्र पुलिस इसे संज्ञान में लेगी ? देखते हैं। टाईगर 'पैयां पैयां' से चल कर हेलीकाप्टर तक पहुंचे अब हेलीकाप्टर से मोटर साइकिल पर आ गये। अब 'पैयां पैयां' कब ? देखते हैं।'
पूर्व मुख्य मंत्री उर्फ़ मामा जी मोटर सायकिल पर बिना हेलमेट के बैठे हैं। क्या यह क़ानून का उल्लंघन नहीं है? क्या मप्र पुलिस इसे संज्ञान में लेगी? देखते हैं। टाईगर “पैयॉं पैयॉं” से चल कर हेलीकाप्टर तक पहुँचे अब हेलीकाप्टर से मोटर सायकिल पर आ गये। अब “पैयाँ पैयाँ” कब? देखते हैं। pic.twitter.com/meanRmyiYd
— digvijaya singh (@digvijaya_28) December 25, 2018
बता दें कि, पूर्व सीएम शिवराज सिंह 23 दिसंबर को सीहोर में यात्रा के दौरान बिना हेलमेट के ही एक बाइक में बैठे थे। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि, 'आज सीहोर जिले के ग्राम आमडोह आप लोगों से मिलने मोटरसाइकिल से कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचा और अपने विचार साझा किए। हम हर सुख-दुख में आपके साथ हैं और आपके हितों के लिए जरूरत पड़ने पर संघर्ष करेंगे। आपके हितों से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।'