कार्यकर्ताओं ने लगाए ''दिग्गी राजा'' जिंदाबाद के नारे, भड़के दिग्विजय

12/16/2018 9:58:42 AM

भोपाल: शनिवार को राजधानी भोपाल में पीसीसी कार्यालय में दिग्विजय सिंह उस समय भड़क गए जब एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने दिग्गी राजा जिंदाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया। इस पर दिग्विजय ने कार्यकर्ता को जमकर डांटा और बोले कांग्रेस का नारा क्यों नहीं लगा सकते। वहीं नारा लगाने वाले कार्यकर्ता ने पैर छूकर दिग्विजय सिंह से  माफी मांगी।



मिली जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को कमलनाथ की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की सिलसिले में चर्चा करने दिग्विजय सिंह जैसे ही पीसीसी पहुंचे कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके पीछे हो लिया। जब वे अपने कक्ष के पास पहुंचे तो किसी ने पीछे से दिग्गी राजा जिंदाबाद के नारा लगा दिया। नारा सुनते ही दिग्विजय सिंह पीछे मुड़े और कहा की कौन नारा लगा रहा है। इतने किसी ने राजा साहब जिंदाबाद का नारा भी लगा दिया। इस बीच दिग्विजय सिंह भीड़ के बीच पहुंच गए और कहा कि कांग्रेस का नारा लगाने में क्या शर्म आ रही है। दिग्विजय को गुस्से में देख कार्यकर्ता सहम गए और पैर छूकर माफी मांगने लगे।इसके बाद दिग्विजय अपने कक्ष में चले गए।

 

suman

This news is suman