दिग्गी का साध्वी पर तंज- शिवराज, गौर और उमा नहीं माने तो बाहरी को थमा दिया टिकट

4/27/2019 6:18:51 PM

भोपाल: एमपी में लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही नेताओं की तीखी बयानबाजी का दौर जारी है। इसी क्रम में भोपाल लोकसभा प्रत्याशी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय ने पीएम मोदी और साध्वी प्रज्ञा पर बड़ा हमला बोला है। दिग्विजय ने कहा कि, पीएम मोदी का कहना है कि दिग्विजय को भोपाल से टिकिट मिला तो पाक में खुशियां मनाई जा रही हैं, लेकिन पाक पीएम ने मोदी की पोल खोल दी। वहीं साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा ने भोपाल के साथ अन्याय किया, मैं भोपाल की सेवा करना चाहता हूं। भाजपा ने शिवराज, उमा, गौर से लड़ने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं माने तो संजर का टिकिट काटकर बाहरी को थमा दिया।



यह बात दिग्विजय ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। दिग्गी के जुबानी हमले यही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा केवल छल-कपट कर सकती है। भाजपा हिन्दू - मुसलमानों को लड़ाने का काम करना चाहती है भाजपा सरकार में भोपाल शहर तबाह हुआ। 2005 में और 2015 में कोई मास्टर प्लान नहीं आया। हम भोपाल को सैटेलाईट टाउन बनाएंगे। मैं चुनाव जीता तो भोपाल वासियों को अच्छा रोजगार उपलब्ध करवाऊंगा। 5 साल जनता के लिए बिना फीस का वकील बन काम करूंगा।
 



'नरेंद्र मोदी ने देश की संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद किया'
वहीं दिग्विजय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद किया। सीबीआई के अंदर भी अंतरकलह हो गई। मोदी ने नोटबन्दी कर देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद की, इतने गलत निर्णय लेने वाला प्रधानमंत्री देश की तरक्की कैसे कर सकता है। मोदी सरकार ने 1 करोड़ रोजगार खत्म किये। मोदी सरकार ने 2 करोड़ नौकरियां और 15 लाख का जुमला दिया। भाजपा सरकार में आतंकवाद बढ़ा और मोदी नवाज़ शरीफ को गले लगाते हैं। मोदी सरकार ने पाकिस्तान से महंगी शक्कर खरीदी। 

suman

This news is suman