दिग्विजय सिंह ने जाकिर नाइक का वीडियो शेयर कर मोदी और शाह पर किया बड़ा हमला

1/15/2020 5:00:23 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नाइक का वीडियो शेयर कर वह फिर से फंस गए हैं। वहीं बीजेपी अब कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर हमलावर हो गई है। जाकिर नाइक अपनी स्पीच से लोगों को भड़काने का काम करता है। साथ ही कई आतंकी हमलों के आरोपी भी उससे मोटिवेट रहे हैं। जाकिर भारत से फरार है और मलेशिया में शरण लिए हुए हैं। उसने एक वीडियो जारी कर कहा है कि मोदी और शाह मुझे लालच देकर हमसे मदद की मांग कर रहे थे, लेकिन मैंने उनका ऑफर ठुकरा दिया।

नाइक ने आरोप लगाया है कि यह ऑफर भारतीय दूतावास के एक व्यक्ति के जरिए आया था। दिग्विजय सिंह ने उसी वीडियो को ट्वीट कर लिखा है कि जाकिर नाइक के खुलासे से हड़कंप, मोदी के ऑफर को ठुकराया। साथ ही उन्होंने कहा है कि जिसे मोदी-शाह देशद्रोही की श्रेणी में रखे हुए हैं, उनके साथ सौदेबाजी में लगे हैं। वहीं जाकिर के आरोपों पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जी को डॉ. जाकिर नाइक के आरोपों का विधिवत खंडन करना चाहिए। यदि नहीं करते हैं तो यही माना जाएगा कि देशद्रोही डॉ. जाकिए नाइक का आरोप सही है।

इस दौरान दिग्विजय सिंह जाकिर नाइक का वीडियो ट्वीट कर बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा जाकिर नाइक का सपोर्ट करती है। उसके बाद दिग्विजय सिंह ने फिर से सफाई देते हुए ट्वीट किया कि यह आरोप बिल्कुल गलत है। कांग्रेस कभी जाकिर नाइक का सपोर्ट नहीं करती है। यह सत्य है कि मैंने मुंबई में उसके प्लेटफॉर्म पर कम्यूनल हॉरमोनी कॉफ्रेंस को संबोधित किया है।

दिग्विजय सिंह जब 2012 में जाकिर नाइक के कार्यक्रम में गए थे, तब उन्होंने उसे मैसेंजर ऑफ पीस बताया था। वहीं बांग्लादेश के ढाका हमले में शामिल आतंकियों में से दो को जाकिर नाइक के धर्म पर दिए बयानों से प्रेरित बताया था। उसके बाद से ही दिग्विजय बीजेपी के निशाने पर हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दिग्विजय सिंह को जाकिर नाइक का दोस्त बताया था।

Jagdev Singh

This news is Edited By Jagdev Singh