दिग्विजय सिंह ने की हर चुनौती स्वीकार, कहा- राहुल गांधी जहां से कहेंगे चुनाव लड़ने को तैयार

3/18/2019 10:40:10 AM

भोपाल: लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन संबंधी कबायद तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम कमलनाथ को ट्वीट कर उस बयान  के लिए धन्यवाद दिया है, जिसमें कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को किसी चुनौती वाली सीट से चुनाव लड़ने की बात कही थी। दिग्विजय सिंह ने  ट्वीट कर कहा है कि मैं कमलनाथ जी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस लायक समझा और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमजोर सीट से चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया।'



बता दें कि, सीएम कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बारे में कहा था कि, दिग्विजय सिंह कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं ये वे खुद तय करेंगे। कमलनाथ ने कहा, 'जो चार- पांच सीटें कड़ी चुनौती वाली हैं, जहां से कांग्रेस पिछले 30-35 सालों से हारती आई है, दिग्विजय सिंह से मेरा आग्रह है कि वे वहां से लड़ें।'



वहीं एक दूसरे ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने कहा कि ''मैं राघौगढ़ की जनता की कृपा से साल 77 की जनता पार्टी की लहर में भी लड़कर जीत आया था। चुनौतियों को स्वीकार करना मेरी आदत है। जहां से भी मेरे नेता राहुल गांधी कहेंगे मैं चुनाव लड़ने को तैयार हूं।''

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR