दिग्विजय सिंह ने किसानों के लिए कमलनाथ सरकार से की ये अपील

12/31/2018 12:04:15 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार से एक अपील की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा प्रदेश में कड़ाके की ठंड में पाला पड़ने से फसल को काफी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार को तत्काल सर्वे करवा कर किसानों को राहत देनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी विधायकों व मंत्री गणों को अपने क्षेत्रों में तत्काल जा कर फसल का जायजा लेना चाहिए।


 

 

दरअसल, भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते फसलों को फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। कई जिलों के किसान इस मामले में जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों से मिल भी चुके हैं। कई जगहों पर किसानों के लिए अधिकारियों ने कुछ कार्य भी किए हैं।

 

 

suman

This news is suman