दिग्विजय ने फूल सिंह बरैया को मुंह काला करने से रोका, काला टीका लगाकर भाजपा को दे दी ये चेतावनी

12/7/2023 6:08:37 PM

भोपाल (विवान तिवारी): मध्य प्रदेश के भांडेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया को मुंह काला करने से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रोक दिया। दिग्विजय सिंह ने फूल सिंह बरैया को प्रतीकात्मक काला टीका लगाया और कहा कि बरैया अपने वचन पर कायम रहे। वहीं फूल सिंह बरैया ने कहा कि मैं जो कहता हुं वो करता हूं। उन्होंने भाजपा पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि भारत का संविधान बचाने के लिए खून बहाकर लाल मुंह भी करना पड़ा तो उसके लिए तैयार हूं।

बता दें कि चुनावी दौर में भांडेर से कांग्रेस विधायक ने कहा था कि अगर भाजपा 50 सीट से ज्यादा जीतेगी तो वह राज भवन के सामने अपना मुंह काला कर लेंगे। इसी को पूरा करने के लिए वे अपने समर्थकों के साथ राजभवन की तरफ पहुंचे थे। हालांकि उनको रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है।

पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग कर फूल सिंह बरैया व उनके समर्थकों को आगे बढ़ने से रोक दिया। बरैया के समर्थक चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल पर रोक लगाने और संविधान की रक्षा करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। बरैया के समर्थन में दिग्विजय सिंह भी रोशनपुरा चौक पहुंचे। यहां दिग्विजय सिंह ने फूल सिंह बरैया को प्रतीकात्मक रूप से काला टीका लगाया और मुंह काला करने से रोक दिया।

meena

This news is Content Writer meena