दिग्गी का दावा- कन्हैया कुमार ने कभी नहीं लगाए देश विरोधी नारे

4/28/2019 5:12:10 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि, कन्हैया कुमार ने कभी देश विरोधी नारे नहीं लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने यह भी जानकारी दी कि, उनके पक्ष में प्रचार करने पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार भोपाल पहुंचेंगे। बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ रहे सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार दो दिन भोपाल में जनसभाएं करेंगे।



'कन्हैया कुमार 8 और 9 मई को भोपाल आएंगे'
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने भोपाल में जानकारी देते हुए कहा कि, कन्हैया कुमार 8 और 9 मई को भोपाल आएंगे। इस दौरान वे जनसभाएं संबोधित करेंगे। दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि, कन्हैया कुमार ने कभी देश विरोधी नारे नहीं लगाए हैं. सिर्फ झूठ फैलाया गया है। हालांकि दिग्विजय ने इस बात को भी माना कि मेरी पार्टी मे भी कंफ्यूजन था।


वहीं भोपाल में आयोजित पूर्व सैनिकों की एक सभा में दिग्विजय ने कहा कि, देश की सुरक्षा हमारी सुरक्षा है। आम आदमी चैन से सो सके और सेना के प्रति हमेशा आदर बना रहे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत एक साथ आज़ाद हुए हैं लेकिन लोकतंत्र जितना मजबूत भारत में है पाकिस्तान में नहीं है। पाकिस्तान आज खुद आंतकवाद से जूझ रहा है।
 

suman

This news is suman