राहुल गांधी के चेहरे की तुलना सद्दाम हुसैन से करने पर भड़के दिग्विजय सिंह, बोले,- सीएम हिमंता बिस्वा को आनी चाहिए शर्म

11/23/2022 4:29:37 PM

भोपाल: इस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी (congress leader rahul gandhi) भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra 2022) पर है। इस बीच कई बार बीजेपी नेता (bjp leader) उन पर व्यक्तिगत पर कटाक्ष कर चुके हैं। इसी कड़ी में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (cm hemanta biswas sharma) ने राहुल गांधी (rahul gandhi) पर कटाक्ष किया था कि कांग्रेस नेता (congress leader) का चेहरा बदल गया है और वह सद्दाम हुसैन (saddam hussein) की तरह अधिक दिखते हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) ने हिमंत बिस्वा (hemant biswa sharma) के इस बयान का कड़ी प्रतिक्रिया दिखाई है। दिग्गी ने कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए, जो राहुल गांधी के बारे में ऐसा अनर्गल बोल रहे हैं। 

दिग्विजय सिंह ने कहा, 'आज हिमंत बिस्वा जो भी हैं वह राहुल गांधी की वजह से हैं। इसलिए उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए। वहीं, गुजरात चुनाव (gujarat election 2022) को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी (congress) वहां अच्छे से चुनाव लड़ रही है। 

हेमंत बिस्वा ने राहुल गांधी को कहा था सद्दाम हुसैन

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था, "मैंने कुछ दिन पहले एक टेलीविजन इंटरव्यू में कहा था कि राहुल गांधी (rahul gandhi) के नए लुक से कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर आपको अपना लुक बदलना है तो कम से कम वल्लभभाई पटेल या जवाहरलाल नेहरू जैसा बनाइए। गांधीजी की तरह दिखें तो और भी अच्छा है। लेकिन अब आप सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखते हैं?"

कांग्रेस की संस्कृति पर उठाए थे सवाल 

इतना ही नहीं बिस्वा ने आगे यह भी कहा कि कांग्रेस की संस्कृति भारत के करीब नहीं है। कांग्रेस का व्यवहार उनके करीब हैं जो अभी तक भारत को नहीं समझ पाए हैं।इस पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध भी जताया था। दरअसल, हिमंत बिस्वा विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में प्रचार कर रहे हैं। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh