अब वीडियो के बाद वायरल लेटर में फंसे दिग्विजय सिंह

10/31/2018 12:59:35 PM

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव बिलकुल नजदीक हैं, ऐसे में दोनों बड़ी पार्टियों कांग्रेस-बीजेपी में टिकट के लिए भागम-भाग जारी है, वहीं कांग्रेस में भी टिकट के लिए मंथन चल रहा है और प्रत्याशियों को लेकर चयन प्रक्रिया भी अपने अंतिम पड़ाव पर है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसने एमपी कांग्रेस में हड़कंप मचा दिया है, यह लेटर दिग्विजय सिंह के नाम से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखा गया है, लेकिन खुद पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे फ्रॉड बताया है।

 


वायरल हो रहे लेटर में कथित रूप से दिग्विजय सिंह के द्वारा 57 उम्मीदवारों के नामों के बारे में जिक्र किया गया है। इसके अतिरिक्त इस बात का भी जिक्र है कि, राज्य चुनाव समिति टिकट बंटवारे को धंधे की तरह चला रही है, हालांकि पंजाब केसरी इस खबर की पुष्टी नहीं करता है। 

 

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar